•जीन ब्लौण्डेल ने लिखा है-”राजनीतिक सम्प्रेषण राजनीतिक व्यवस्था के एक भाग से दूसरे भाग तक मांगों और निर्णयों का गतिशील आंदोलन है, क्योंकि राजनीतिक व्यवस्था की कोई भी संक्रिया तब तक नहीं हो सकती जब तक कि व्यवस्था के विभिन्न भाग एक दूसरे से सम्प्रेषण न कर सकें।”
•ल्यूशियन पाई ने अपनी पुस्तक 'Communication and Political Development' में लिखा है-”राजनीतिक सांचार राजनीतिक व्यवस्था का ताना-बाना है।” पाई की दृष्टि में राजनीतिक संचार राजनीतिक व्यवस्था में गतिशीलता व सक्रियता का ऐसा माध्यम है जिनसे राजनीतिक व्यवस्था के विभिन्न भाग अन्त:क्रियाशील बनते हैं। यह राजनीतिक संचार का सीमित अर्थ है। ल्यूशियन पाई की परिभाषा भी जीन ब्लौण्डेल से मिलती-जुलती है।
•कार्ल डयूश के अनुसार-”राजनीतिक संचार सूचनाओं और जानकारी का राजनीतिक व्यवस्था के आर-पार सम्प्रेषण है।” इस तरह सीमित अर्थ में राजनीतिक संचार राजनीतिक व्यवस्था में मांगों व निर्णयों का एक भाग से दूसरे भाग में गत्यात्मक संचलन है।”
•मिलेट के अनुसार-”राजनीतिक संचार राजनीतिक व्यवस्था व प्रशासकीय संगठन की रक्तधारा है।”
•जार्ज ए0 मिलर के अनुसार-”राजनीतिक संचार राजनीतिक व्यवस्था में आगत-निर्गत सहसम्बन्धों का माप है।”

सतत एवं समावेशी विकास संचार- यह मानव संचार की एक ऐसी विधा है जिसका क्रियाँवन एक देश को गरीबी  से सक्रिय अर्थव्यवस्था में बदलने तथा समाज के लोगों की क्षमताओं का अधिकतम प्रयोग कर देश में सामाजिक एवं आर्थिक संतुलन लाने के लिए किया जाता है।

एम.ए. जनसंचार 02 वर्षीय अर्थात 04 छमाही का पूर्णकालिक परास्‍नातक पाठ्क्रम है.