हिंदी साहित्य का भारतीय तथा विश्व भाषाओं के साहित्य के साथ संवाद और तुलनात्मक अध्ययन एवं शोध इस विभाग की मुख्य गतिविधियां हैं। विभिन्न भाषाओं के साहित्य से संवाद की संभावनाओं का संधान एवं शोध विभाग की उच्च प्राथमिकता है। विभाग में ज्ञान के विभिन्न अनुशासनों और कलाओं के साथ साहित्य के घनिष्ठ संबंध को दृष्टिगत रखते हुए अंतरानुशासनिक अध्ययन एवं शोध पर विशेष बल दिया जाता है। विभाग में तुलनात्मक साहित्य अध्ययन को वरीयता दी जाती है। इसमें हिंदी साहित्य को आधार बनाकर हिंदीतर भारतीय साहित्य एवं विश्व साहित्य के अध्ययन में त ुलनात्मक साहित्य अध्ययन-पद्धति का प्रमुखता से उपयोग किया जाता है। हिंदी एवं तुलनात्मक साहित्य विभाग समग्रता में साहित्य के अध्ययन-अध्यापन एवं शोध के लिए प्रतिबद्ध है।
संचालित पाठ्यक्रम

  • एम.ए. हिंदी साहित्य
  • एम.ए. हिंदी तुलनात्मक साहित्य
  • एम.फिल. हिंदी साहित्य
  • एम.फिल. तुलनात्मक साहित्य
  • पीएच.डी. तुलनात्मक साहित्य

एम. ए. हिंदी साहित्य द्वितीय सेमेस्टर- प्रथम प्रश्न पत्र – आधुनिक हिंदी कविता -1 , द्वितीय प्रश्न पत्र – हिंदी साहित्य का इतिहास :2 , तृतीय प्रश्न पत्र – भारतीय साहित्य , ऐच्छिक पाठ्यक्रम